रामनगर बाराबंकी में मंगलवार शाम 4:00 बजे के आसपास रामनगर थाना क्षेत्र के लखनऊ गोंडा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौकाघाट चेक पोस्ट के पास एक सड़क हादसा हो गया तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई युवक डंपर में फंसकर तकरीबन तीन मीटर तक घसीटा चला गया।

युवक के साथ अन्य दो साथी घटना से भयभीत होकर मौके से फरार हो गए प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार तीन युवक एक मोटरसाइकिल से मरकामऊ मार्ग से चौकाघाट होकर गणेशपुर की ओर बाइक बजाज सीटी 100 से जा रहे थे जैसे ही उन्होंने गोंडा बहराइच हाईवे क्रॉस करने की कोशिश की तभी बहराइच की दिशा से आ रहे डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी टक्कर लगते ही बाइक रोड पर गिर गई बाइक पर बैठे अन्य दो व्यक्ति अलग गिर गए एक व्यक्ति डंपर में फंसकर घसीटा हुआ चला गया और मौत के मुंह में समा गया।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे सब इंस्पेक्टर शत्रुघ्न आरक्षी सुजीत कुमार आरक्षी पुनीत कुमार आरक्षी अमित कुमार मौके पर पहुंचे युवक को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया मृत व्यक्ति की पहचान मोहित कुमार पुत्र नीरज उम्र करीब 30 वर्ष निवासी तिवारीगंज निकट कमता थाने के बीबीडी लखनऊ के रूप में हुई है घटना के बाद रामनगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फरार डंपर को रामनगर केसरीपुर क्रॉसिंग के पास पकड़ लिया ।

थाना प्रभारी रामनगर अनिल कुमार पांडे ने बताया चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है इस दर्दनाक हादसे ने राहगीरों और स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है लोगों का कहना है कि आए दिन तेज रफ्तार वाहन हादसों को जन्म देते हैं लोगों की मांग है कि मडना चौकाघाट चेक पोस्ट पर ट्रैफिक नियंत्रण की व्यवस्था की जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर रोक लगाया जा सके।


रिपोर्टर रामानंद सागर के साथ तेज बहादुर शर्मा की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *