निन्दूरा :- गुरुपर्व के पावन अवसर कस्बा कुर्सी के इटौंजा रोड स्थित बाबा संगत आश्रम पर पूर्व की भांति 701 वर्षों से अनवरत हो रहे विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें दूर दूर से आए संतों और महात्माओं सहित सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद पाया और मंगल भजनों का आनंद लिया। आश्रम के महंत श्री 1008 ललन दास महराज जी ने भक्ति वचनों से चेताया कि ईश्वर की भक्ति का सबसे अच्छा कर्म दया और क्षमा है जो कि एक उत्तम समाज के निर्माण में सहायक है और यही गुण एक सामान्य मनुष्य को नर से नारायण बनाता है।इस विशाल भंडारे में सुरेश पांडे परमहंस कुटी, संत संजय शुक्ला बिसवां सहित भक्तगण गुड्डू पंडित, भगौती प्रसाद, गुरुमाता कांति देवी, कोयली तिवारी, पंकज, नंद लाल, कृष्णा, विनीत वाजपेई, रानू मिश्रा, रमन द्विवेदी आदि इसमें शामिल रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *