रिपोर्ट-रूखशीद अहमद
मुजफ्फरनगर। ंयुक्त पत्रकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद को बदनाम करने की साज़िश आखिरकार बेनक़ाब हो गई। उन पर लगाए गए सभी आरोप पुलिस जांच में पूरी तरह झूठे और निराधार पाए गए।
दरअसल, कुछ समय पूर्व गोली किन्नर के नाम से लगाए गए। आरोपों को आधार बनाकर कुछ असामाजिक तत्वों ने सरताज अहमद की छवि धूमिल करने की कोशिश की थी। लेकिन, पूरे मामले की जब पुलिस ने निष्पक्ष जांच की तो हकीकत सामने आ गई। इसी बीच आज खुद गोली किन्नर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर आरोपों का स्पष्ट खंडन किया। वीडियो में गोली किन्नर ने साफ कहा मैं तो सरताज अहमद को जानती भी नहीं थी। कुछ असामाजिक लोगों ने मुझसे उनका नाम लेने को कहा गया था। सरताज अहमद निर्दोष हैं, उनके खिलाफ लगाए गए।सारे आरोप झूठे हैं।
जांच और बयान दोनों से यह साबित हो गया है। कि यह पूरा विवाद किन्नर समाज की आपसी रंजिश का हिस्सा था, जिसके तहत सरताज अहमद को बेवजह फंसाकर बदनाम करने का षड्यंत्र रचा गया था। पत्रकार जगत और सामाजिक संगठनों में इस बात को लेकर संतोष जताया जा रहा है। कि सच्चाई सामने आई और सरताज अहमद की ईमानदार छवि फिर से बेदाग़ साबित हुई।
