MD News | बहुआयामी समाचार चैनलजिला सहायक ब्यूरो प्रमुख – रोहित जैन (दभेड़ी वाले)बुढ़ाना मुजफ्फरनगरमुजफ्फरनगर।जनपद में 50 हजार के इनामी बदमाश अमजद को मुठभेड़ में मार गिराने वाली संयुक्त पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Sanjay Kumar Verma ने सम्मानित किया।गत 12 फरवरी को थाना बुढ़ाना, तितावी एवं शाहपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने साहसिक कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश अमजद पुत्र जिलेदीन को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। इस सफलता के बाद पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने टीम के अधिकारियों व जवानों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनके साहस, सूझबूझ और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।एसएसपी ने कहा कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा। पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए उनके उत्कृष्ट कार्यों को समय-समय पर सम्मानित किया जाता रहेगा।कार्यक्रम के अंत में टीम के साथ पुलिस कैफे में जलपान भी कराया गया, जिससे जवानों का उत्साह और मनोबल और अधिक मजबूत हुआ।जनपद में इस कार्रवाई के बाद पुलिस की कार्यशैली की व्यापक सराहना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *