रिपोर्टर
प्रदीप पाण्डेय
बदायूं

बदायूं उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं बालिकाओं के सुरक्षित व स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान से 5.0 के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में आज दिनांक 27 ,09 ,2025 को प्रभारी निरीक्षक महिला थाना व प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली द्वारा राजकीय महाविद्यालय बदायूं कॉलेज के छात्राओं के साथ शहर में रैली निकालकर मिशन शक्ति पांचवा चरण अभियान के उद्देश्यों के संबंध में विभिन्न हेल्पलाइन नंबर साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान आम जन को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर वूमेन पावर लाइन 1090 पुलिस आपातकालीन सेवा 112 एंबुलेंस सेवा 108 चाइल्डलाइन की 1098 स्वास्थ्य सेवा 102 महिला हेल्पलाइन 181 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा सार्थक और सकारात्मक चर्चा पर गुड टच बैंड टच के बारे में घरेलू हिंसा के बारे में साइबर अपराधों के बारे में साइबर हेल्पलाइन 1930 आज सहित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारे में चर्चा करते हुए। शासन द्वारा चलाई जा रही। विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया गया। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर मिशन शक्ति केंद्र का कार्य उद्देश्य उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं के संबंध में जानकारी दी गई। शासन के निर्देशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त बनाने एवं जागरूक करने हेतु दिनांक 22 ,0 9.2025 से 21 10.2025 तक की अवधि में विशेष अभियान के तहत मिशन शक्ति फेज 05 को नियमित सुचारू रूप से चलाया जाएगा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*डीएम निधि गुप्ता वत्स ने फीता काटकर किया पल्स पोलियो अभियान की रैली का शुभारम्भ MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर, 27 जून 2026: जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित होने वाले सघन पल्स पोलियो अभियान (28 जून, 2026) को लेकर तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने जिला चिकित्सालय में फीता काटकर जनपद स्तरीय जागरूकता रैली का भव्य शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने रैली में खुद पैदल चलकर आम जनमानस को अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का संदेश दिया।रैली में उमड़ा जनसैलाबजिला अस्पताल से शुरू होकर आबूनगर तक निकाली गई इस रैली में एनसीसी कैडेट्स, डायट के विद्यार्थी, नर्सिंग छात्राएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। मुख्य चिकित्साधिकारी डा० यू०बी० सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा० पी०के० सिंह और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा० सुरेश कुमार सहित विभाग के तमाम आला अधिकारी व पत्रकार भी मौजूद रहे।खोले जाएंगे विद्यालय, ‘बुलावा टोली’ करेगी मददजिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 28 जून को बूथ दिवस के अवसर पर जनपद के सभी शासकीय विद्यालय खुले रहेंगे। शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां ‘बुलावा टोली’ के माध्यम से बच्चों को बूथ तक लाने में सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पास के बूथ पर ले जाकर पोलिया ड्रॉप जरूर पिलवाएं।अभियान के मुख्य आंकड़ेलक्षित बच्चे: 4,23,800कुल पोलियो बूथ: 1,280घर-घर जाने वाली टीमें: 884ट्रांजिट टीमें: 42सचल (मोबाइल) टीमें: 39पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर): 256सीएमओ डा० यू०बी० सिंह ने बताया कि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा चक्र से न छूटे, इसके लिए सचल दल और स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी मुस्तैदी से घर-घर जाकर बच्चों को पोलिया ड्रॉप पिलाएंगी।