रिपोर्टर
प्रदीप पाण्डेय
बदायूं

बदायूं, आगामी त्यौहार दुर्गा पूजा एवं दशहरा तथा राम बारात के दृष्टिगत जिला अधिकारी अवनीश राय तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजेंद्र द्विवेदी नगर मजिस्ट्रेड सुरेश पाल एवं एसडीएम सदर मोहित कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार तथा प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन सुबह कोतवाली मय फोर्स पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांधी ग्राउंड में राम बारात को लेकर निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए एवं राम बारात शोभा यात्रा में लगाए गए पुलिस बल को राम बारात शोभा यात्रा सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके उपरांत जिला अधिकारी बदायूं तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं द्वारा थाना उझानी क्षेत्र अंतर्गत आगामी दशहरा पर्व की दृष्टिगत रामलीला ग्राउंड का निरीक्षण किया गया। तथा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए। पुलिस बल को सुरक्षा के कड़े निर्देश दिए गए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *