मथुरा उत्तर प्रदेश क्राइम रिपोर्टर शुभम सोनी की रिपोर्ट पैर में लगी गोली, नौहझील में 2 गो तस्कर घायलमथुरा में शनिवार की रात पुलिस एक्शन में नजर आई। यहां 2 अलग अलग थाना क्षेत्र में पुलिस की मुठभेड़ हुई जिसमें 2 गौ तस्कर सहित 3 बदमाश घायल हो गए। घायल बदमाशों में एक आरोपी भाजपा जिलाध्यक्ष पर हुए हमले में आरोपी भी है। पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।नौहझील में गौ तस्करों से हुई मुठभेड़शनिवार की देर रात जहां मिशन शक्ति की टीम ने एक लुटेरे को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया था वहीं दूसरी मुठभेड़ थाना नौहझील क्षेत्र में थाना पुलिस टीम की गौ तस्करों से मुठभेड़ हो गई। गढ़ी कैलाहार के पास अहमदपुर रोड पर हुई मुठभेड़ में दो गौ तस्कर गोली लगने से घायल हो गए।मुखबिर से मिली थी सूचनाथाना नौहझील पुलिस को सूचना मिली कि दो गौ तस्कर गढ़ी कोलाहार के पास गायों को अवैध रूप से उठाने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और वाहनों की चैकिंग शुरू कर दीं। इसी दौरान दो लोग बाइक से आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब इनको रोका तो दोनों ने बाइक दौड़ा दी। पुलिस ने जब इनका पीछा किया तो फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में दोनों पैर में गोली लगने से घायल होगए।अलीगढ़ के रहने वाले हैं दोनों बदमाशमुठभेड़ में घायल दोनों गौ तस्करों की पहचान सुनील और अनिल निवासी गांव बालीपुर, खैर अलीगढ़ के रूप में हुई दोनों सगे भाई हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 2 तमंचा, एक बाइक संख्या UP 85 AY 2140 के अलावा एक कुल्हाड़ी, फरसा और 2 नशा करने वाले इंजेक्शन बरामद किए।कोसी थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़भाजपा जिलाध्यक्ष पर हुए हमले के बाद छाता सर्किल पुलिस की फ़जियत हो रही थी। कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे। इस मामले में जब एसएसपी ने कड़े तेवर अपनाए तो कोसी पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने हमला करने वाले आरोपियों की तलाश शुरू की। जिसके बाद शनिवार रात मुखबिर से सूचना मिली हमला करने का षड़यंत्र रचने वाला एक आरोपी महेश बादल गोपालबाग के पास मौजूद है।आगरा कैनाल के पास हुई मुठभेड़सूचना मिलते ही कोसी पुलिस गोपालबाग के पास पहुंची। जहां आगरा कैनाल के पास अजीजपुर की तरफ जाने वाले रास्ते पर महेश दिखाई दिया। यहां पुलिस की महेश के साथ मुठभेड़ हो गई। जिसमें वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी के खिलाफ कोसी के अलावा फिरोजाबाद में भी मुकद्दमा दर्ज हैं।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *