मथुरा उत्तर प्रदेश
क्राइम रिपोर्टर शुभम सोनी की रिपोर्ट

मथुरा में रविवार की सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गृह कलेश से परेशान एक बुजुर्ग ने यमुना पुल से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। समय रहते राहगीरों ने साहस दिखाते हुए बुजुर्ग को खींचकर सुरक्षित बचा लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लक्ष्मी नगर पुल की घटना

रविवार सुबह करीब 8 बजे लक्ष्मी नगर स्थित यमुना पुल पर राया क्षेत्र निवासी सुरेंद्र सिंह फौजी नामक बुजुर्ग आत्महत्या करने के इरादे से पहुंचा। बताया गया कि वह लंबे समय से पारिवारिक विवाद और पत्नी के साथ चल रहे कलह से बेहद परेशान थे। परिजनों के साथ आए दिन हो रहे विवाद से हताश होकर वे घर से बिना बताए निकले और पुल से लटककर यमुना में छलांग लगाने लगे।

राहगीरों ने दिखाया साहस

इसी दौरान राहगीरों ने बुजुर्ग को पुल से लटका देखा तो तुरंत शोर मचाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा किया। लोगों ने मौके पर दौड़कर उसे पकड़ लिया और काफी मशक्कत के बाद खींचकर सुरक्षित ऊपर ले आए। घटना की सूचना पाकर लक्ष्मी नगर पुलिस चौकी पर उन्हें ले जाया गया, जहां पुलिस ने आवश्यक पूछताछ की।

पत्नी से थे परेशान

बुजुर्ग सुरेंद्र सिंह ने पुलिस और स्थानीय लोगों से बातचीत में बताया कि वह पत्नी से होने वाले विवाद और बच्चों की उपेक्षा से काफी समय से मानसिक रूप से परेशान थे। आए दिन घर में झगड़े होते थे, जिसके चलते उन्होंने जिंदगी खत्म करने का निर्णय लिया। उनका कहना था कि अब जीने की इच्छा नहीं रही, लेकिन समय रहते लोगों ने उन्हें बचा लिया।

स्थानीय लोगों की मानवता से बची जान

स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि कुछ मिनट की देरी हो जाती तो बुजुर्ग की यमुना में डूबकर मौत हो सकती थी। मानवता का परिचय देते हुए सभी ने मिलकर उनकी जान बचाई। वहीं, इस घटना का वीडियो किसी ने मौके पर बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। बुजुर्ग को स्थानीय लोग थाना जमुनापार की लक्ष्मी नगर चौकी लेकर पहुंचे जहां पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अंतर्राष्ट्रीय MSME दिवस पर जिलाधिकारी ने उद्यमियों को किया प्रोत्साहित; बांटे टूलकिट और चेक MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर, 27 जून 2026: विकास भवन सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय एम0एस0एम0ई0 दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दोहराते हुए मुख्य अतिथियों द्वारा लाभार्थियों को टूलकिट और ऋण स्वीकृति के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि उत्तर प्रदेश एमएसएमई क्षेत्र में लगातार नए आयाम छू रहा है। उन्होंने देश को विकसित बनाने के लिए जमीनी स्तर पर प्रयास करने की बात कही और कहा, > “भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का विजन तभी पूरा होगा जब हर व्यक्ति अपनी क्षमता व ऊर्जा के अनुसार उद्यम लगाकर आगे बढ़ेगा।”उन्होंने फतेहपुर के आकांक्षी जनपद होने का जिक्र करते हुए कहा कि जब हमारा जिला और देश की 25 फीसदी आबादी वाला उत्तर प्रदेश प्रगति करेगा, तभी राष्ट्र का सपना सच होगा। इस दौरान अनुभवी उद्यमियों—गोविन्द बाबू टाटा और प्रदीप गर्ग ने भी अपने विचार व अनुभव साझा कर नए युवाओं को प्रेरित किया।प्रमुख सरकारी योजनाएं और कदम:उपायुक्त उद्योग ने कार्यक्रम में स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली कई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, जिनमें मुख्य हैं:मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान एवं युवा स्वरोजगार योजनाएक जनपद एक उत्पाद (ODOP) वित्त पोषण व टूलकिट योजनाविश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना एवं विभिन्न वर्ग आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रमसमारोह में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) पवन कुमार मीना, उपायुक्त उद्योग और भारी संख्या में स्थानीय उद्यमी मौजूद रहे। प्रशासन ने सभी से सकारात्मक ऊर्जा के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

*डीएम निधि गुप्ता वत्स ने फीता काटकर किया पल्स पोलियो अभियान की रैली का शुभारम्भ MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर, 27 जून 2026: जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित होने वाले सघन पल्स पोलियो अभियान (28 जून, 2026) को लेकर तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने जिला चिकित्सालय में फीता काटकर जनपद स्तरीय जागरूकता रैली का भव्य शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने रैली में खुद पैदल चलकर आम जनमानस को अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का संदेश दिया।रैली में उमड़ा जनसैलाबजिला अस्पताल से शुरू होकर आबूनगर तक निकाली गई इस रैली में एनसीसी कैडेट्स, डायट के विद्यार्थी, नर्सिंग छात्राएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। मुख्य चिकित्साधिकारी डा० यू०बी० सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा० पी०के० सिंह और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा० सुरेश कुमार सहित विभाग के तमाम आला अधिकारी व पत्रकार भी मौजूद रहे।खोले जाएंगे विद्यालय, ‘बुलावा टोली’ करेगी मददजिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 28 जून को बूथ दिवस के अवसर पर जनपद के सभी शासकीय विद्यालय खुले रहेंगे। शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां ‘बुलावा टोली’ के माध्यम से बच्चों को बूथ तक लाने में सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पास के बूथ पर ले जाकर पोलिया ड्रॉप जरूर पिलवाएं।अभियान के मुख्य आंकड़ेलक्षित बच्चे: 4,23,800कुल पोलियो बूथ: 1,280घर-घर जाने वाली टीमें: 884ट्रांजिट टीमें: 42सचल (मोबाइल) टीमें: 39पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर): 256सीएमओ डा० यू०बी० सिंह ने बताया कि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा चक्र से न छूटे, इसके लिए सचल दल और स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी मुस्तैदी से घर-घर जाकर बच्चों को पोलिया ड्रॉप पिलाएंगी।