एम, डी न्यूज़। मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर मीरापुर।अवगत कराना है आज दिनांक 28.09.2025 को थाना मीरापुर पुलिस को सूचना मिली की 02 शातिर लुटेरे अपराधी किसी घटना को करने के उद्देश्य से थानाक्षेत्र मीरापुर में घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान 02 मोटरसाईकिलों पर सवार 02 संदिग्ध व्यक्ति आये जिन्हें पुलिस टीम ने चैकिंग के लिए रोका गया। तो अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी तथा भागने लगे। अभियुक्तों द्वारा मोटरसाईकिल को छोडकर ईंख के खेतों में घुस गये। खेतो धुस कर बदमाशों ने फायरिंग की तो कालूराम घायल हो गये। तथा थाना प्रभारी मीरापुर की बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें एक अभियुक्त नईम कुरैशी पुत्र युसुफ निवासी दक्षिणी खालापार थाना खालापार, मुजफ्फरनगर गंभीर रूप से घायल हो गया। तथा उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम द्वारा घायल अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र तथा जिन्दा व खोखा कारतूस, 02 मोटरसाईकिल बरामद की गयी। घायल अभियुक्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *