ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता एम डी न्यूज़ जनपद रामपुर

पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सुनील यादव ने कहा कि भगत सिंह——————— भारतीय पराक्रम के अद्भुत अध्याय है। भारत माता के प्रति उनका अनुराग व समर्पण अद्वितीय था। मात्र 23 वर्ष में उनकी शहादत ने भारतीय युवा शक्ति के ह्रदय में क्रांति की ज्वाला तेजी से प्रज्जवलित कर दी थी। 1919 में जलियावालां बाग हत्याकांड व 1927 में लाला लाजपतराय की निर्मम हत्या ने भगत सिंह के ह्रदय को झकझोर कर रख दिया। प्रतिकार स्वरूप उन्होंने 1928 में अंग्रेज पुलिस अफसर सांडर्स की हत्या कर भारतीय शौर्य का परिचय दिया। सुनील ने कहा कि हमारे जिलें का दुर्भाग्य है कि ऐसे वीर क्रांतिकारी की प्रतिमा तक रामपुर में नहीं है पूर्व में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने के बाद शहर विधायक द्वारा आश्वासन देने के बाद भी प्रतिमा नहीं लग सकीं इस दौरान गुरदीप, जयदीप, विकल श्रीवास्तव, आशुतोष, श्याम, फैजान, बॉबी, मुकेश, विशाल, ईश्वर सिंह, अमित, अमरीक सिंह, राहुल, रजत, प्रेम राजपूत, गौरव सैनी,राहुल यादव विलासपुर, शिवा कश्यप, नरेंद्र और सैकड़ों युवा मौजूद रहें।———————— सहायक ब्यूरो चीफ रामपुर रामपुर स्पेशल रिपोर्ट एम डी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *