किशोर ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

  • पुलिस ने किशोर का चालान कर बाल सुधार केन्द्र भेजा

अंकुल प्रजापति

स्योहारा। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोर ने गांव निवासी एक किशोरी के साथ जंगल में जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। किशोरी के घर आकर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर आरोपी किशोर के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर किशोर को हिरासत में लेकर बाल सुधार केन्द्र भेज दिया है।
किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव निवासी एक किशोर ने शनिवार को दोपहर उनकी 17 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने घर आकर अपनी मां को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी किशोर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसको हिरासत में ले लिया। पुलिस ने किशोर का चालान कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *