शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर जहां गांव गांव में मां जगत जननी की मूर्तियों की स्थापना कर मां भक्तों द्वारा प्रतिदिन पूजा अर्चना की जा रही है।वहीं तमाम स्थानों पर भागवत कथा,भजन कीर्तन व भव्य झांकियां प्रस्तुत कर मां का गुणगान कर रहे हैं।इसी क्रम में विकासखंड देवा के उमरी स्थित भुईहारे बाबा देव स्थान पर स्थापित मां भगवती के दरबार में बीती रात संध्या आरती के पश्चात न्यू म्यूजिकल राम हेतु रसिया झांकी ग्रुप सोनू झमाझम बाराबंकी एंड पार्टी द्वारा गणेश वंदना,दुर्गा आरती,राधा कृष्ण रास लीला,शिव तांडव,फूलों की होली आदि झांकियां प्रस्तुत कर मां दरबार में शमां बांध दिया जिसपर भक्तगण जय माता दी के जय घोष के साथ तालियां बजाने को मजबूर हो गए।इस अवसर पर ग्राम वासियों सहित अन्य गांवों के सैकड़ों महिला पुरुष मां भक्तों ने झांकियों का आनंद प्राप्त किया।

रिपोर्ट मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या तेज बहादुर शर्मा।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *