**बाराबंकी : हर वर्ष की परंपरा के अनुसार इस बार भी मां पूर्वी देवी मंदिर में हवन , पूजन,अर्चन के बाद माता रानी की भव्य आरती संपन्न हुई। इसके पश्चात मां के विभिन्न दिव्य स्वरूपों को दर्शाती हुई भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा मोहल्ला भीतरी पीरबटावन से प्रारंभ होकर बड़ी देवी मंदिर से आरंभ हुई,शोभा यात्रा में सजाए गए रथों पर मां के अद्भुत स्वरूपों ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया। मार्ग भर भक्तों ने फूल वर्षा और दीप प्रज्वलित कर माता रानी का स्वागत किया।रात्रि में माता रानी की ज्योति यात्रा का भी आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर नगर की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। आयोजन समिति के अनुसार “हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां की शोभा यात्रा में लोगों का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। माता रानी की कृपा से नगर में खुशहाली बनी रहे, यही हमारी कामना है। पूरे नगर में धार्मिक वातावरण और श्रद्धालुओं में उल्लास का माहौल देखने को मिला।

रिपोर्ट मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या तेज बहादुर शर्मा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *