वाराणसी से रिपोर्ट सलीम जावेद

वाराणसी। दिनांक 28/09/2025 न्यू सेंट मैरिज कॉन्वेंट स्कूल, तिलमापुर, वाराणसी के विद्यालय परिसर मे । नवरात्र पर्व के उपलक्ष मे विशेष डांडिया नाइट का भव्य आयोजन हुआ। जिस मे सभी छात्र छात्राऐं अपने अभिभावक के साथ गर्भा नृत्य की तैय्यारी के साथ आए। और साथ ही न्यु सेंट मैरिज कॉन्वेंट स्कूल के स्टाफ भी कार्यक्रम मे बच्चों के साथ मे उत्साहवर्धन कर रहे थे। इस अवसर पर छात्र-छात्राएँ, अभिभावक तथा स्टाफ सदस्य पारंपरिक परिधानों में गरबा एवं डांडिया की प्रस्तुतियाँ किया सभी लोगों ने।
कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों के प्रति बच्चों में जागरूकता एवं उत्साह का संचार करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अनिल राजभर (कैबिनेट मिनिस्टर उत्तर प्रदेश) श्री रविंद्र जायसवाल (स्टांप एवं पंजीयन मंत्री उत्तर प्रदेश), श्री शरद तिवारी (मेंबर ऑफ वेस्टर्न म्यूजिक क्लासेज वाराणसी), श्री राकेश सिंह (मैनेजमेंट) श्रीमति जुली जायसवाल (प्रबंधक, न्यू सेंट मैरिज कॉन्वेंट स्कूल) श्री महेन्द्र जायसवाल (निदेशक, न्यू सेंट मैरिज कॉन्वेंट स्कूल) फादर विनीत जे (फाउंडर प्रिंसिपल न्यू सेंट मैरिज कॉन्वेंट स्कूल) एवं सभी अध्यापक गण उपस्थित थे।
कार्यक्रम सायंकाल छः बजे से रात्री दस बजे तक हुआ।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed