एमडी न्यूज ब्यूरों अजीत कुमार यादव महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा आज दिनांक 29.09.2025 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत जयनारायण चौक से एक भव्य पैदल मार्च निकाला गया। यह पैदल मार्च शासन द्वारा दिनांक 22.09.2025 को मिशन शक्ति के 5वें चरण के शुभारंभ के दृष्टिगत आयोजित किया गया। इसमें पुलिस अधीक्षक गोण्डा पूर्ण रूप से महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ शामिल हुए। इस दौरान रानी बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया। दुर्गा पूजा पंडालों में पूजा करने एवं बाजार में खरीदारी करने आने वाली महिलाओं/बालिकाओं को सुरक्षा का आभास कराया गया। बाजार तथा पूजा करने आई उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के संबंध में जागरूकता फैलाने हेतु पम्पलेट वितरित किए गए। जिसमें महिला हेल्पलाइन नंबर-1090, आपातकालीन नंबर-112, चिकित्सा सहायता नंबर-108, महिला सुरक्षा हेल्प डेस्क एवं अन्य पुलिस सेवाओं के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही आयोजकों से वार्ता कर शासन/प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइनों से अवगत कराया गया तथा सभी से आपसी भाईचारा, शान्तिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखते हुए परंपरागत ढंग से त्योहार मनाने की अपील भी की गई। नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत गोण्डा पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किये गये है, सजाए गए दुर्गा पूजा पंडालों में स्थापित प्रतिमाओं की पूजा-अर्चना करने आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु महिला पुलिस कर्मियों द्वारा सादे वस्त्रों एवं वर्दी में धार्मिक आयोजनों के आसपास लगातार गश्त की जा रही है। समस्त कार्यक्रम स्थलों व विसर्जन/जुलूस मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय कर दिया गया है तथा महत्वपूर्ण व संवेदनशील स्थलों पर ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। महिला सुरक्षा गोण्डा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या साइबर अपराध बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल ने कहा कि “मिशन शक्ति केवल एक अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की दिशा में ठोस पहल है। हमारा उद्देश्य है कि गोण्डा की हर महिला और बालिका सुरक्षित, आत्मनिर्भर एवं सशक्त बने। पुलिस हर समय उनकी सुरक्षा एवं सहयोग के लिए तत्पर है।”इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय, क्षेत्राधिकारी नगर आनन्द कुमार राय, क्षेत्राधिकारी सुश्री शिल्पा वर्मा, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना व पुलिस विभाग के अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed