रिपोर्ट रमाकांत

यह अवसर संघ के शताब्दी वर्ष (1925–2025) की गौरवमयी यात्रा को स्मरण करने का था मुख्य वक्ता –जिला प्रचारक कुश जी रहे। उन्होंने अपने बौद्धिक उद्बोधन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संघ ने 1925 से 2025 तक भारतीय समाज को संगठित करने, हिंदुत्व को जीवित रखने और अखंड भारत की संकल्पना को साकार करने हेतु अनवरत कार्य किया है। उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य केवल संगठन नहीं बल्कि समाज की आत्मा को जागृत करना है।उन्होंने यह भी समझाया कि शताब्दी वर्ष केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह हिंदू समाज को एकजुट करने और राष्ट्र को पुनः विश्वगुरु बनाने की प्रेरणा है। अध्यक्ष – संत सियाराम बाबा इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता संत सियाराम बाबा ने की। उन्होंने अपने प्रेरक आशीर्वचन में कहा कि – “यदि आज हिंदुत्व बचा हुआ है, तो उसके पीछे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं विश्व हिंदू परिषद जैसे संगठन ही हैं।”उन्होंने जोर देकर कहा कि हिंदुओं की एकता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। यदि हम संगठित रहेंगे, तो न केवल हमारा धर्म सुरक्षित रहेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी गौरवपूर्ण भारत विरासत में मिलेगा।
संत सियाराम बाबा ने समाज से आह्वान किया कि संघ और संत समाज के मार्गदर्शन में हम सभी हिंदू एकसूत्र में बंधकर, परस्पर सहयोग और संगठन की भावना से, राष्ट्र की सेवा करें। कार्यक्रम की शोभा
इस कार्यक्रम में गोवर्धन के अनेक संतगण, प्रमुख रूप से निर्मल दास जी महाराज मलूक पीठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे – धर्मेंद्र जी मुख्य मार्ग प्रमुख मथुरा विभाग रहे कोसी जिला बौद्धिक प्रमुख बहादुर जी जिला शारीरिक प्रमुख रामेश्वर जी सह बौद्धिक प्रमुख धर्मेंद्र जी सेवा प्रमुख महेश जी एवं श्याम बाबू कौशिक माननीय खंड संघचालक गोवर्धन जीखंड प्रचारक अमित जी भानु पाराशर जी, राकेश जी, सहित नगर एवं खंड व विचार परिवार के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहेसंचालन नगर के मुख्य मार्गों से होता हुआ चंद्र गार्डन से प्रारंभ हुआ और छोटी परिक्रमा मार्ग – बड़ा बाजार मानसी गंगा, दानघाटी होते हुएमुरारी कुंज स्कूल में संपन्न हुआ। गीत प्रस्तुतकर्ता सुशांत जी, व्यवस्था प्रमुख श्यामसुंदर जी एवं बांचे लाल जी तथा सभी समर्पित कार्यकर्ताओं के प्रयास से यह उत्सव अत्यंत अनुशासित और आकर्षक बना। निष्कर्ष विजयादशमी उत्सव का यह आयोजन न केवल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का प्रतीक था, बल्कि इसने समाज को यह संदेश दिया कि हिंदुत्व तभी सुरक्षित रहेगा जब हम सब मिलकर, संगठन की शक्ति के साथ, एकजुट रहेंगे। यह कार्यक्रम वास्तव में गोवर्धन नगर की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर में स्वर्णिम अध्याय के रूप में अंकित होगा

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अंतर्राष्ट्रीय MSME दिवस पर जिलाधिकारी ने उद्यमियों को किया प्रोत्साहित; बांटे टूलकिट और चेक MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर, 27 जून 2026: विकास भवन सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय एम0एस0एम0ई0 दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दोहराते हुए मुख्य अतिथियों द्वारा लाभार्थियों को टूलकिट और ऋण स्वीकृति के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि उत्तर प्रदेश एमएसएमई क्षेत्र में लगातार नए आयाम छू रहा है। उन्होंने देश को विकसित बनाने के लिए जमीनी स्तर पर प्रयास करने की बात कही और कहा, > “भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का विजन तभी पूरा होगा जब हर व्यक्ति अपनी क्षमता व ऊर्जा के अनुसार उद्यम लगाकर आगे बढ़ेगा।”उन्होंने फतेहपुर के आकांक्षी जनपद होने का जिक्र करते हुए कहा कि जब हमारा जिला और देश की 25 फीसदी आबादी वाला उत्तर प्रदेश प्रगति करेगा, तभी राष्ट्र का सपना सच होगा। इस दौरान अनुभवी उद्यमियों—गोविन्द बाबू टाटा और प्रदीप गर्ग ने भी अपने विचार व अनुभव साझा कर नए युवाओं को प्रेरित किया।प्रमुख सरकारी योजनाएं और कदम:उपायुक्त उद्योग ने कार्यक्रम में स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली कई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, जिनमें मुख्य हैं:मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान एवं युवा स्वरोजगार योजनाएक जनपद एक उत्पाद (ODOP) वित्त पोषण व टूलकिट योजनाविश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना एवं विभिन्न वर्ग आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रमसमारोह में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) पवन कुमार मीना, उपायुक्त उद्योग और भारी संख्या में स्थानीय उद्यमी मौजूद रहे। प्रशासन ने सभी से सकारात्मक ऊर्जा के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

*डीएम निधि गुप्ता वत्स ने फीता काटकर किया पल्स पोलियो अभियान की रैली का शुभारम्भ MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर, 27 जून 2026: जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित होने वाले सघन पल्स पोलियो अभियान (28 जून, 2026) को लेकर तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने जिला चिकित्सालय में फीता काटकर जनपद स्तरीय जागरूकता रैली का भव्य शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने रैली में खुद पैदल चलकर आम जनमानस को अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का संदेश दिया।रैली में उमड़ा जनसैलाबजिला अस्पताल से शुरू होकर आबूनगर तक निकाली गई इस रैली में एनसीसी कैडेट्स, डायट के विद्यार्थी, नर्सिंग छात्राएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। मुख्य चिकित्साधिकारी डा० यू०बी० सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा० पी०के० सिंह और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा० सुरेश कुमार सहित विभाग के तमाम आला अधिकारी व पत्रकार भी मौजूद रहे।खोले जाएंगे विद्यालय, ‘बुलावा टोली’ करेगी मददजिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 28 जून को बूथ दिवस के अवसर पर जनपद के सभी शासकीय विद्यालय खुले रहेंगे। शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां ‘बुलावा टोली’ के माध्यम से बच्चों को बूथ तक लाने में सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पास के बूथ पर ले जाकर पोलिया ड्रॉप जरूर पिलवाएं।अभियान के मुख्य आंकड़ेलक्षित बच्चे: 4,23,800कुल पोलियो बूथ: 1,280घर-घर जाने वाली टीमें: 884ट्रांजिट टीमें: 42सचल (मोबाइल) टीमें: 39पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर): 256सीएमओ डा० यू०बी० सिंह ने बताया कि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा चक्र से न छूटे, इसके लिए सचल दल और स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी मुस्तैदी से घर-घर जाकर बच्चों को पोलिया ड्रॉप पिलाएंगी।