बरेली के ब्रह्मपुरा जाटवपुरा में 45वां वाल्मीकि सद्भावना मेला 6 से 8तक परंपरागत मेला ग्राउंड पर आयोजित होगा।मेले की जानकारी मेला संरक्षक दक्ष शर्मा पाराशर, राजेंद्र गुप्ता और मेला अध्यक्ष मनोज थपलियाल ने एक पत्रकार वार्ता में दी। इस वर्ष भी स्टार नाइट और सांस्कृतिक कार्यक्रम मेले के मुख्य आकर्षण रहेंगे, जिनमें बॉलीवुड कलाकार और देशभर के सांस्कृतिक दल अपनी प्रस्तुतियां देंगे।मेले में गायन और नृत्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी, जिनमें सैकड़ों प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। वृंदावन के कलाकार श्रीकृष्ण लीला की दर्शाएगे।सद्भावना और समाजसेवा की भावना के तहत, मेले में सभी जाति और समुदायों के 100 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
रिपोर्टर गौरव कुमार
एम डी न्यूज़
बरेली

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *