जिला के मुग़लसराय के नई बस्ती इलाके मे 1 हफ्ते से बर्बाद हो रहा है हजारों लीटर पानी,जल विभाग है बेखबर
चन्दौली: जिले के मुग़लसराय के नई बस्ती अज्ञात सहीद पेट्रोल पम्प जी.टी रोड के पास जल निगम की लापरवाही के कारण पिछले एक हफ्ते से पानी बर्बाद हो रहा है, जिससे हजारों लीटर पानी सड़क पर बह रहा है और गड्ढे बन रहे हैं। क्षतिग्रस्त पाइपों से नाली में पानी बर्बाद हो रहे है। लोग इससे परेशान हैं, और कई जगहों पर घरों में दूषित पानी पहुंच रहा है। स्थानीय लोग इस बहुत ज्यादा परेशान है। लोगो का कहना है की ऐ रूट इतना व्यस्त होने के बाद भी जल विभाग की नजर से कैसा बचा है जो अभी तक इसकी मरम्मत नहीं कर पा रहे है। लोगो का का कहना है की जल विभाग इस को जल्द से जल्द ठीक करें वरना हम लोगो को आगे ठोस कदम उठाना पड़ेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

फतेहपुर पुलिस की बड़ी जनहितकारी पहल: FIR की कॉपी के लिए अब नहीं लगाने पड़ेंगे थाने के चक्कर। MD NEWS बहुआयामी समाचार। रिपोर्ट : शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर। उत्तर प्रदेश फतेहपुर में FIR दर्ज कराने वाले वादियों को अब उसकी प्रति लेने के लिए बार-बार थाने या पुलिस कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर नई व्यवस्था लागू की गई है। FIR दर्ज होने के बाद उसकी प्रति वादी को उपलब्ध कराई जाएगी और व्हाट्सएप के माध्यम से भी भेजी जाएगी। व्हाट्सएप से प्रति उपलब्ध न हो पाने पर संबंधित हल्का/बीट आरक्षी वादी के घर पहुंचकर FIR की कॉपी देगा।महिला वादियों के मामले में महिला पुलिसकर्मी की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। व्यवस्था में लापरवाही मिलने पर संबंधित प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष की जवाबदेही तय कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।फतेहपुर पुलिस की इस पहल का उद्देश्य आमजन का समय बचाने के साथ पुलिस व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनकेंद्रित बनाना है।