एम डी न्यूज़ बरेली

बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की रामगंगानगर आवासीय योजना के व्योम खंड में पीएम आवास योजना के अंतर्गत आवंटित मकानों को लेकर बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। किश्तों का भुगतान न करने वाले 25 आवंटियों को अंतिम चेतावनी जारी कर दी गई है। सात दिन में बकाया राशि जमा न करने पर उनके मकान आवंटन निरस्त कर दिए जाएंगे और ये मकान अन्य पात्र आवेदकों को आवंटित कर दिए जाएंगे। बीडीए उपाध्यक्ष डा. ए मनिकंडन का कहना है कि व्योम खंड में जिन लोगों को मकान आवंटित किए गए थे, उन्हें 60 मासिक किश्तों या एकमुश्त राशि जमा करने का विकल्प दिया गया था।मगर भुगतान नही करने के कारण यह कदम उठाया जा रहा है।

रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *