जनजागरूकता को बनाया जाएगा हथियार* लखीमपुर खीरी। जिले में आज कलेक्ट्रेट परिसर से “संचारी रोग नियंत्रण अभियान” का भव्य शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह और पीडी एसएन चौरसिया के साथ मिलकर फीता काटकर अभियान की शुरुआत की। इसके बाद जन-जागरूकता रैली निकाली गई और वेक्टर कंट्रोल वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया इस अवसर पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम में जागरूकता सबसे कारगर हथियार है। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों और सभी विभागीय टीमों से अपील की कि वे गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को मच्छरों से बचाव, सफाई और समय पर इलाज की जानकारी दें। डीएम ने कहा कि यह एक सामूहिक जिम्मेदारी का अभियान है, जिसमें सभी विभाग परस्पर समन्वय बनाकर काम करें। साथ ही उन्होंने लोगों को चेताया कि किसी भी हालत में झोलाछाप डॉक्टरों के चक्कर में न पड़ें और लक्षण दिखते ही सरकारी अस्पताल से संपर्क करें सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 5 से 31 अक्तूबर तक चलेगा, जबकि ‘घर-घर दस्तक अभियान’ 11 अक्तूबर से शुरू होगा। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहयोगी विभाग ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में घर-घर जाकर जनजागरूकता फैलाएंगे। टीमें सफाई, मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम और संभावित मरीजों की पहचान पर विशेष ध्यान देंगी इस मौके पर डीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी मिश्र, डीपीएम अनिल यादव, एसएमओ डॉ. विकास, जिला मलेरिया अधिकारी हरीशंकर, ईओ संजय कुमार, डिप्टी सीवीओ डॉ. अल्का सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। *रिपोर्टर अनिल कुमार निघासन लखीमपुर*

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

फतेहपुर पुलिस की बड़ी जनहितकारी पहल: FIR की कॉपी के लिए अब नहीं लगाने पड़ेंगे थाने के चक्कर। MD NEWS बहुआयामी समाचार। रिपोर्ट : शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर। उत्तर प्रदेश फतेहपुर में FIR दर्ज कराने वाले वादियों को अब उसकी प्रति लेने के लिए बार-बार थाने या पुलिस कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर नई व्यवस्था लागू की गई है। FIR दर्ज होने के बाद उसकी प्रति वादी को उपलब्ध कराई जाएगी और व्हाट्सएप के माध्यम से भी भेजी जाएगी। व्हाट्सएप से प्रति उपलब्ध न हो पाने पर संबंधित हल्का/बीट आरक्षी वादी के घर पहुंचकर FIR की कॉपी देगा।महिला वादियों के मामले में महिला पुलिसकर्मी की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। व्यवस्था में लापरवाही मिलने पर संबंधित प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष की जवाबदेही तय कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।फतेहपुर पुलिस की इस पहल का उद्देश्य आमजन का समय बचाने के साथ पुलिस व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनकेंद्रित बनाना है।