गोंडा जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के नचनी गांव से जुड़ा हुआ है घटनाक्रम बताया जाता है कि बदमाशों ने गहने लूटने के प्रयास में महिला पर किया ‘हमला। सिर पर वार कर महिला की मौके पर ही कर दी हत्या।लूट और हत्या की वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस जांच में सामने आया – महिला की नाक सलामत, सुराही गायब। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने लूट के दौरान किया वार। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर जुटी जांच में। दोनों पहलुओं पर पुलिस गंभीरता से कर रही जांच।खबर गोंडा जिले से है जहां पर करनैलगंज के नचनी के सदानंद गोस्वामी के मुताबिक सोमवार की भोर में तकरीबन साढ़े तीन बजे उसकी मां राम प्यारी (60) वर्ष शौच के लिए निकली थी, आरोप लगाया है कि इसी दौरान बदमाशों ने इनकी मां के नाक में पहनी हुई सोने की सुराही को झपट्टा मारकर छीन लिया, और विरोध करने पर सिर पर वार कर दिया मौत के घाट उतार दिया, घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में लोग पीड़ित के घर पर जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है और अन्य विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है। हालांकि पीड़ित परिवार की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही है।प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया , पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो जायेगी।

एमडी न्यूज ब्यूरों गोंडा अजीत कुमार यादव

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

फतेहपुर पुलिस की बड़ी जनहितकारी पहल: FIR की कॉपी के लिए अब नहीं लगाने पड़ेंगे थाने के चक्कर। MD NEWS बहुआयामी समाचार। रिपोर्ट : शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर। उत्तर प्रदेश फतेहपुर में FIR दर्ज कराने वाले वादियों को अब उसकी प्रति लेने के लिए बार-बार थाने या पुलिस कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर नई व्यवस्था लागू की गई है। FIR दर्ज होने के बाद उसकी प्रति वादी को उपलब्ध कराई जाएगी और व्हाट्सएप के माध्यम से भी भेजी जाएगी। व्हाट्सएप से प्रति उपलब्ध न हो पाने पर संबंधित हल्का/बीट आरक्षी वादी के घर पहुंचकर FIR की कॉपी देगा।महिला वादियों के मामले में महिला पुलिसकर्मी की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। व्यवस्था में लापरवाही मिलने पर संबंधित प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष की जवाबदेही तय कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।फतेहपुर पुलिस की इस पहल का उद्देश्य आमजन का समय बचाने के साथ पुलिस व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनकेंद्रित बनाना है।