*बहुआयामी समाचार से प्रयागराज से तहसील हंडिया प्रभारी दीपक कुमार की खास खबर।* फूलपुर थाना क्षेत्र के मनीपुर निवासी शनि गुप्ता पुत्र छंगू गुप्ता जो करीब आज सुबह 8:00 – 8:30 बजे बाइक लेकर जा रहा था।उतरांव थाना क्षेत्र के नागनाथपुर पुलिया के समीप नेशनल हाईवे के सर्विस रोड पर बाइक के सामने अचानक मवेशी सांड आ गया। जिससे वह सांड से लड़ गया । राहगीरों तथा स्थानीय लोगों ने शनि को लहू लुहान स्थिति में देख तुरंत 112 डायल कर एंबुलेंस बुलाया गया। उसे तुरंत गंभीर घायल अवस्था में एंबुलेंस द्वारा इलाज हेतु एसआरएन अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया । इस घटना को सुनते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed