** गोन्डा जनपद में स्वास्थ्य विभाग की स्थिति पर हमेशा सवाल खड़े होते रहे हैं परन्तु जिम्मेदारो की नींद नहीं टूटती।ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरी कृपाल का जहां आने वाले कई मरीजो का कहना है कि शुद्ध पेय जल का सिर्फ बोर्ड लगा है लेकिन पीने को नल का पानी ही मिलता है मजबूरी में मरीजों को बाहर से पानी की बोतल खरीदना पड़ता है।मरीजों के बैठने की व्यवस्था भी नहीं है। समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ब्लड जांच की मशीन खराब है, पैथालॉजी लैब के लोग बताते हैं कि नई मशीन आई है परन्तु अभी शुरुआत नहीं हुई है।इस सम्बन्ध में अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मिलने की कोशिश की गई परन्तु उनका कमरा खाली था,बोर्ड पर लिखे अधीक्षक के नम्बर पर कॉल किया तो स्वीच ऑफ बताया।वहां पर जानकारी करने पर नाम गुप्त रखने की शर्त पर एक स्टाफ ने बताया कि सीएचसी अधीक्षक हप्ते में कभी कभार आते हैं।यहां इमरजेंसी लाइट की भी व्यवस्था नहीं है बिजली कटने के बाद सभी डॉक्टर ओपीडी में बिना पंखे के मरीजों को देखते हैं।अधीक्षक का होना न होना बराबर है जिम्मेदार अधिकारियों के साथ पकड़ होने का फायदा उठाकर गायब रहते हैं। फिलहाल मरीजों के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पैथालॉजी लैब की जांच मशीन खराब होना भारी पड़ रहा है जिससे कई जांचों को बाहर कराने को मजबूर हैं।इस सम्बन्ध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रश्मि वर्मा से दूरभाष पर जानकारी दी गई तो कहा की हम तहसील दिवस में मनकापुर है फिर भी जानकारी करवाते है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

फतेहपुर पुलिस की बड़ी जनहितकारी पहल: FIR की कॉपी के लिए अब नहीं लगाने पड़ेंगे थाने के चक्कर। MD NEWS बहुआयामी समाचार। रिपोर्ट : शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर। उत्तर प्रदेश फतेहपुर में FIR दर्ज कराने वाले वादियों को अब उसकी प्रति लेने के लिए बार-बार थाने या पुलिस कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर नई व्यवस्था लागू की गई है। FIR दर्ज होने के बाद उसकी प्रति वादी को उपलब्ध कराई जाएगी और व्हाट्सएप के माध्यम से भी भेजी जाएगी। व्हाट्सएप से प्रति उपलब्ध न हो पाने पर संबंधित हल्का/बीट आरक्षी वादी के घर पहुंचकर FIR की कॉपी देगा।महिला वादियों के मामले में महिला पुलिसकर्मी की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। व्यवस्था में लापरवाही मिलने पर संबंधित प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष की जवाबदेही तय कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।फतेहपुर पुलिस की इस पहल का उद्देश्य आमजन का समय बचाने के साथ पुलिस व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनकेंद्रित बनाना है।