प्रयागराज | बहरिया ब्लॉक के धमौर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है, जहां एक स्कूल का गेट गिरने से 6 साल के मासूम की मौत हो गई है।
मृतक बच्चे का नाम इशू है, जो अपने पिता के साथ शौच के लिए गया था।
बच्चा स्कूल के लोहे के गेट से खेलने लगा था, तभी गेट ऊपर से गिर पड़ा और बच्चे को अपने नीचे दबा लिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
यह घटना बहरिया के धमौर गांव की है, जहां स्कूल की दीवारें और गेट पहले से ही जर्जर हालत में हैं।

रिपोर्टर – अनुज कुमार

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *