काशी सांसद खेल कूद प्रतियोगिता के अंतर्गत ग्राम सभा भटौली सेवापुरी में नोडल शिक्षक बरेमा प्रदीप कुमार शुक्ल एवम स्थल प्रभारी सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में भव्य आगाज हुआ ।आज ग्राम सभा भटौली के ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव ने हरी झंडी दिखाकर 100 मीटर दौड़ का शुभारंभ किया ।यह प्रतियोगिता चार आयु वर्ग 11वर्ष नीचे 11 से 14 वर्षआयु वर्ग 14से 18 वर्ष आयु वर्ग 18 से 40 वर्ष के महिला पुरष के बीच आयोजित किये गए।आज एथलेटिक्स में 100मीटर 200मीटर 400 मीटर800 मीटर ,लंबी कूद ,उच्ची कूद ,रस्सी कूद चिंनअप पुशअप् का आयोजन किया गया।ग्राम सभा मे सफल प्रतिभागी 13, 14अक्टूबर को न्यायपंचायत स्तर के प्रतियोगिता भाग लेंगे। 100 मी बालक वर्ग दौड़ मे आदित्य मौर्य बालिका मे नैन्सी वर्मा।200 मी दौड़ में बालक वर्ग अनुपम तथा बालिका में श्रेया 400 मीटर दौड़ में बालक अनुपम तथा बालिका श्रेया प्रथम स्थान प्राप्त की रस्सी कूद में सनी पटेल, श्रेया, शुभम पटेल, सोनम इत्यादि बच्चे प्रथम स्थान प्राप्त कर विजई घोषित हुए। इस अवसर पर आजाद तिवारी , नागेंद्र प्रसाद सिंह अशोक कुमार वर्मा ,प्रियम पाठक गीतिका श्रीवास्तव आयोजन में सहयोग किया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *