लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी, निघासन नगर पंचायत निघासन में मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। शोभायात्रा में महर्षि वाल्मीकि जी एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की सजीव झांकियां और तस्वीरें प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहीं यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक संगठनों के सदस्य, विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं नगरवासी शामिल हुए। शोभायात्रा के मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई और श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत हुआ शोभायात्रा के दौरान झांकियों के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्शों एवं डॉ. अंबेडकर के संविधान निर्माता के रूप में योगदान को चित्रित किया गया, जिससे सामाजिक समानता, न्याय और एकता का सशक्त संदेश प्रसारित हुआ इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण व नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यात्रा का समापन नगर के प्रमुख वाल्मीकि मंदिर में पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

रिपोर्टर अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *