धूमधाम से मनाया गया करवा चौथ महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र की प्रार्थना*इकलाक खान रिपर्टर फतेहपुर **फतेहपुर बाराबंकी। जिले के फतेहपुर भर मे अलग-अलग क्षेत्र में महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर धूमधाम से करवा चौथ पर्व मनाया गया। इस वर्ष करवा चौथ का पर्व 10 अक्टूबर 2025 शुक्रवार को मनाया गया। महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र और सुखी जीवन के लिए निर्जला व्रत रखा और धूमधाम से करवा चौथ पर्व मनाया। इस अवसर पर महिलाओं ने सोलह श्रृंगार किया मेहंदी लगाई और पारंपरिक परिधानों में सज-संवरकर करवा चौथ की पूजा की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6:08 बजे से 7:20 बजे तक था। और चंद्र दर्शन रात 8:13 बजे के आसपास हुआ करवा चौथ के दिन महिलाओं ने सरगी खाकर व्रत की शुरुआत की जिसमें फल मिठाइयाँ और अन्य पौष्टिक पदार्थ शामिल थे। शाम को करवा चौथ की कथा सुनने के बाद उन्होंने करवा माता और चंद्रदेव की पूजा की पूजा के बाद उन्होंने चंद्रमा को देखकर व्रत खोला और अपने पति के हाथों से पानी पीकर व्रत का पारण किया। फतेहपुर क्षेत्र में करवा चौथ पर्व के आयोजन में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और यह पर्व उनके लिए पति-पत्नी के प्रेम और समर्पण का प्रतीक बना। इस अवसर पर महिलाओं ने एक-दूसरे को करवा चौथ की बधाई दी और उपहार दिए।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *