बाराबंकी:- पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गी के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे शारदीय नवरात्रि मिशन शक्ति फेज 5.0 महिला सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत महिला थानाध्यक्ष मुन्नी सिंह ,महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी रत्ना कुमारी ,मिशन शक्ति टीम म0 का0 प्राची पटेल, म० का0 आरती, म0 का0-सोनी के द्वारा बहुउद्देशीय मीटिंग हॉल पुलिस लाइन में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, पायनियर मांटेसरी हाई स्कूल छाया, वारिस इंटर कॉलेज सत्य प्रेमी नगर में मिशन शक्ति केंद्र बाराबंकी में चौपाल लगाकर नारी सुरक्षा सम्मान व स्वालंबन हेतु बाल विवाह, पास्को एक्ट व साइबर क्राइम संबंधी अपराध ,यातायात के नियमों के बारे में जागरूक किया गया।, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाये गये हेल्पलाइन नंबरों जैसे- 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर,1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन नंबर,1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर,1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर,112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा, 102 स्वास्थ्य सेवा के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं सरकार द्वारा चलाई गई लाभकारी योजनाओं जैसे- सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, आदि के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई व पंपलेट वितरित किया गया।उनकी समस्याएं पूछी।

रिपोर्ट मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या।
तेज बहादुर शर्मा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *