बाराबंकी। एकता और अखंडता का संदेश देने वाले सूफी संत हाजी वारिस अली शाह बाबा की याद में आयोजित दस दिवसीय देवा मेला के दौरान मीडिया कैम्प में राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के तत्वावधान में एक दिवसीय गोष्ठी का आयोजन किया गया।इस गोष्ठी में विभिन्न मीडिया संगठनों से जुड़े पत्रकार एकत्रित हुए और आपसी विचार-विमर्श कर पत्रकारिता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। कार्यक्रम के माध्यम से पत्रकारों ने एक-दूसरे के अनुभवों से अवगत होकर पारस्परिक सहयोग और एकजुटता पर बल दिया। सभा के संचालक बलवंत सिंह ने तमाम पत्रकारों का अपनी मुख ध्वनि से अवगत कराते हुए एक दूसरे का परिचय दिया। इस मौके पर राम दुलारीं पटेल, लवकुश सिंह, पियूष वर्मा, बलवंत सिंह, रिजवान अहमद, अंजनी कुमार, चौधरी उस्मान, मो० सुहेल अंसारी, विरेंद्र कुमार, अर्जुन यादव, जितेन्द्र कुमार,नवीन जयसवाल, अखिलेश कुमार, निजामुद्दीन, श्रवण कुमार, आनन्द सम्राट, अतीक अहमद समेत तमाम पत्रकार साथियो के साथ तमाम मेलार्थियों की उपस्थिति रही।

रिपोर्ट मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या
तेज बहादुर शर्मा।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *