बाराबंकी:- पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) विकास चंद्र त्रिपाठी के कुशल पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 0.5 महिला सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में एवं ग्रीड गंज में महिलाओं/बालिकाओं को नारी सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाकर महिला थानाध्यक्ष मुन्नी सिंह व मिशन शक्ति टीम उप नि०शिव कांति पांडेय म०हे०कां०आशा यादव म०कां०आरती, म०कां० सोनी, म०का०प्राची पटेल, म०कां०पूजा के द्वारा बालिकाओं को नारी सुरक्षा सम्मान व स्वालंबन हेतु घरेलू हिंसा,बाल विवाह, पास्को एक्ट , गुड टच बैड टच व साइबर क्राइम संबंधी अपराध , महिला मिशन शक्ति केंद्र ,यातायात के नियमों बारे में जागरूक किया गया। छात्राओं को साइबर बुलिंग,1090 सेवाओं का प्रचार, एसिड अटैक, 112, पास्को एक्ट लघु फिल्म के माध्यम से जागरूक किया गया।उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाये गये हेल्पलाइन नंबरों जैसे- 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर,1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन नंबर,1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर,1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर,112 पुलिस आपातकालीन सेवा,108 एंबुलेंस सेवा,102 स्वास्थ्य सेवा के बारे में जानकारी दी गई व सरकार द्वारा चलाई गई लाभकारी योजनाओं जैसे- सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, आदि के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई व पंपलेट वितरित किया गया। उनकी समस्याएं पूछी गई।

रिपोर्ट मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या
तेज बहादुर शर्मा।