शिक्षा जगत में शोक की लहर, शिक्षक नेता मेजर देवेंद्र सिंह का निधन।

रिपोर्टर प्रदीप पाण्डेय बदायूं

जनपद बदायूं,चित्रगुप्त इंटर कॉलेज, बिसौली के पूर्व प्रधानाचार्य एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के जुझारू नेता मेजर देवेंद्र सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।जानकारी के अनुसार, मेजर देवेंद्र सिंह का अंतिम संस्कार कल किया जाएगा।उनके निधन पर माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष देशराज सिंह यादव, जिला मंत्री आलोक पाठक, राजीव शर्मा, शैलेन्द्र सिंह, नरेंद्र सिंह, डॉ. घनश्याम सिंह, राकेश कुमार शर्मा, राजकुमार शर्मा, महावीर प्रसाद, नीरज चौहान सहित अन्य शिक्षकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *