एम, डी, न्यूज़। मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट। मुजफ्फरनगर थाना मन्डी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के एवं प्रभारी निरीक्षक थाना नई मण्डी बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में आज दिनांक14.10.2025 को थाना नई मण्डी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि 01 व्यक्ति जिसके पास अवैध असलाह हैं, कोई घटना कारित करने की फिराक में मोटरसाइकिल पर आ रहा है । इस सूचना पर थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा मुखबिर के बताए स्थान रथेड़ी कट पर पहुंच कर बैरियर लगाकर आने जाने वाले वाहनों की सघनतापूर्वक चेकिंग शुरु कर दी गयी । कुछ समय पश्चात 01 मोटरसाइकिल आती दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया गया तो चालक नहीं रुका तथा मोटरसाइकिल को छपार की तरफ मोड़कर तेज गति से भागने लगा । पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति का पीछा किया गया तो चालक द्वारा मोटरसाइकिल को जंगलों की तरफ मोड़ दिया । कुछ दूरी पर जाकर व्यक्ति की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गयी जिस पर वह व्यक्ति मोटरसाइकिल को मौके पर ही छोड़कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करता हुआ जंगल की तरफ भागने लगा । बदमाश द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा पुलिस टीम द्वारा बदमाश की फायरिंग रेंज में घुस कर जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें बदमाश कुनाल उर्फ पवन उर्फ विवेक शर्मा पुत्र रमांकान्त शर्मा गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस टीम ने घायल अवस्था में अभियुक्त गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 सुजुकी मोटरसाइकिल फर्जी नम्बर प्लेट, 01 तमंचा 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना नई मंडी पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *