हत्याभियुक्ता पत्नी सहित 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे/निशांदेही से आलाकत्ल 01 अदद सरिया, मोबाइल व घटना में प्रयुक्त 01 अदद ई-रिक्शा बरामद-।

आज दिनांक 14.10.2025 को वादी रामशंकर पुत्र चोखेलाल गौतम निवासी ग्राम मंगलपुरवा ददेरा थाना घुंघटेर जनपद बाराबंकी ने थाना घुंघटेर पर अपने भाई हनुमंतलाल उर्फ हनोमान उम्र-35 वर्ष की हत्या के सम्बन्ध में दी गई तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0- 318/2025 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा घटना का अनावरण एवं संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसी क्रम में स्वाट/सर्विलांस व थाना घुंघटेर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स व डिजिटल डेटा की मदद से घटना का सफल अनावरण करते हुए आज दिनांक 15.10.2025 को अभियुक्तगण 1. पूजा (मृतक की पत्नी) पत्नी स्व0 हनुमंत उर्फ हनोमान निवासिनी ग्राम मंगलपुरवा ददेरा थाना घुंघटेर जनपद बाराबंकी, 2. कमलेश पुत्र मूलचन्द्र निवासी ग्राम गठुवन पुरवा थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी, हाल पता गोइला निकट अपट्रान चौकी थाना चिनहट जनपद लखनऊ को ददेरा ताहीरपुर मोड़ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे/निशांदेही से आलाकत्ल 01 अदद सरिया, मोबाइल व घटना में प्रयुक्त 01 अदद ई-रिक्शा UP 32 UN 5380 बरामद किया गया।
पूछताछ एवं जांच से प्रकाश में आया कि मृतक की पत्नी पूजा गौतम का कोई भाई नहीं है, जिससे उसके परिजनों द्वारा एक घर जनपद लखनऊ स्थित डालीगंज में दे दिया गया। मृतक की पत्नी पूजा गौतम अक्सर अपने पैतृक घर जनपद लखनऊ आया-जाया करती थी। मृतक का अपनी पत्नी से घरेलू विवाद के कारण अक्सर लड़ाई- झगड़ा होता रहता था। इस कारण अभियुक्ता का संबंध अपने ही परिवार के ही भतीजे से हो गया। उक्त संबंध की जानकारी मृतक को हो गई, जिससे दोनों के मध्य और भी लड़ाई-झगड़ा होने लगा। इसी बात को लेकर अभियुक्ता द्वारा अपने पति से पीछा छुड़ाने के लिए योजना बनाई गयी। अभियुक्ता, जनपद लखनऊ में ई-रिक्शा चालक कमलेश पुत्र मूलचन्द्र निवासी ग्राम गठुवन पुरवा थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी, हाल पता गोइला निकट अपट्रान चौकी थाना चिनहट लखनऊ से मिली, जिससे अपने पति को जान से मारने की बात बताई और उसके बदले में एक लाख रूपये देने की बात की। पैसे के लालच में आकर अभियुक्त कमलेश उसकी योजना में शामिल हो गया। योजनानुसार दिनांक 13.10.2025 को पूजा अपने पति व बच्चों सहित जनपद लखनऊ स्थित घर की साफ-सफाई करने के बाद वापस बाराबंकी आकर देवा शरीफ मेला घूमने के बाद अभियुक्त कमलेश का ई-रिक्शा बुक कर घुंघटेर स्थित घर जाते समय रास्ते में ताहीरपुर मोड़ के पास ई-रिक्शा चालक के साथ मिलकर हनुमंतलाल के सिर पर सरिया मार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पुलिस व परिजनों को सड़क दुर्घटना में अपने पति की मृत्यु हो जाने की सूचना दी।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-
- पूजा (मृतक की पत्नी) पत्नी स्व0 हनुमंत उर्फ हनोमान निवासिनी ग्राम मंगलपुरवा ददेरा थाना घुंघटेर बाराबंकी
- कमलेश पुत्र मूलचन्द्र निवासी ग्राम गठुवन पुरवा थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी, हाल पता गोइला निकट अपट्रान चौकी थाना चिनहट लखनऊ
बरामदगी-
- आलाकत्ल 01 अदद सरिया
- मोबाइल रियलमी
- घटना में प्रयुक्त 01 अदद ई-रिक्शा UP 32 UN 5380 पुलिस टीम-
स्वाट टीम- - निरीक्षक श्री ब्रजकिशोर सिंह प्रभारी स्वाट टीम
- निरीक्षक श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी
- उ0नि0 श्री अजीज़ुल हसन,उ0नि0 अभिमन्यु सिंह
- हे0का0 सत्यप्रकाश यादव, हे0का0 बलवन्त सिंह, हे0का0 अंगद गौड़
- हे0का0 जितेन्द्र बहादुर सरोज, हे0का0 मुकेश यादव
- का0 जरनैल सिंह, का0 अभय कुमार
- का0 अंकित तोमर, का0 अभिषेक राजवंशी, का0 नितिन कुमार
सर्विलांस टीम-
- उ0नि0 श्री अजय सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल
- उ0नि0 श्री दौमित्र सेन रावत
- हे0का0 शैलेन्द्र प्रताप सिंह, हे0का0 मजहर अहमद, हे0का0 चन्द्रभान
- का0 प्रवीण शुक्ल, का0 शैलेन्द्र कुमार, का0 अंकुर, का0 रवीन्द्र कुमार,
- म0का0 सुनिधि पाण्डेय, म0का0 स्वाती अवस्थी
थाना घुंघटेर-
- प्रभारी निरीक्षक श्री बेचू सिंह यादव थाना घुंघटेर जनपद बाराबंकी
- व0उ0नि0 श्री सुरेश कुमार तिवारी थाना घुंघटेर जनपद बाराबंकी
- उ0नि0 श्री आदर्श पाण्डेय थाना घुंघटेर जनपद बाराबंकी
- हे0का0 सुभाषचन्द्र सरोज थाना घुंघटेर जनपद बाराबंकी
- का0 मंजेश कुमार, का0 सौरभ यादव थाना घुंघटेर जनपद बाराबंकी
- म0का0 प्रेमा देवी, म0का0 प्राची शुक्ला थाना घुंघटेर जनपद बाराबंकी
रिपोर्ट मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या
तेज बहादुर शर्मा।