जिला संवाददाता शुभम पटेल

सीतापुर / वि०ख० हरगांव में संविदा पर तैनात कम्प्यूटर आपरेटर पंचायत सतेन्द्र द्वारा मनमाने तरीके से प्रधानों का शोषण किया जा रहा है! मां अन्नपूर्णा ट्रेडर्स के नाम से स्थापित संस्था का खुद ही प्रोप्राइटर बनकर वि०ख० हरगांव वह महोली सहित अन्य ब्लाकों में जहां भी सूत्र जुड़े हैं प्रधानों के भुगतान में अपने मनमाने तरीके से डोंगल लगा कर पेंमेंट अपनी संस्था के माध्यम से सामग्री आदि के नाम पर फर्जीवाड़ा कर प्रधानों की मजबूरी का फायदा उठा रहा है! प्रधानों को धमकियां देता है कि अगर हमारी बात नहीं मानोगे तो भविष्य के भुगतान में समस्या होगी!वि० खंडों में तैनात अन्य लोग भी इस लूट में शामिल हैं! अखिल भारतीय प्रधान संगठन प्रदेश सचिव शिव प्रकाश सिंह को कई प्रधान साथियों से मिली जानकारी के अनुसार हरगांव और महोली सहित अन्य ब्लाकों के भ्रष्टाचार में लिप्त मां अन्नपूर्णा ट्रेडर्स नामक संस्था और प्रोपाइटर सत्येन्द्र के विरुद्ध जांच कार्रवाई हेतु निवेदन किया गया है!शिव प्रकाश सिंह ने कहा इस प्रकरण में उच्च अधिकारियों से शिकायत पत्र प्रेषित कर कार्रवाई की मांग की जाएगी!अन्यथा की स्थिति में संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा!जिसकी समस्त जिम्मेदारी सीतापुर पंचायत विभाग की होगी!

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *