एम डी न्यूज़ बरेली पुलिस लाइन में मनाया दीपोत्सव। हर तरफ रोशनी, सजावट और रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने पुलिस लाइन को किसी मंदिर की तरह जगमगा दिया।जगह-जगह सजे मिट्टी के दीपक जब एक साथ जले तो पूरी पुलिस लाइन सुनहरी रोशनी से नहाई। परिवारों ने बच्चों के साथ मिलकर दीये सजाए।जगह-जगह सजे मिट्टी के दीपक जब एक साथ जले तो पूरी पुलिस लाइन सुनहरी रोशनी से नहाई। परिवारों ने बच्चों के साथ मिलकर दीये सजाए।एडीजी रमित शर्मा, डीआईजी अजय कुमार साहनी, डीएम अविनाश सिंह, एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी साउथ अंशिका वर्मा, एसपी नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्रा, एएसपी शिवम् आशुतोष (IPS), एएसपी सोनाली मिश्रा (IPS), सीओ सिटी आशुतोष शिवम और सीओ थर्ड पंकज श्रीवास्तव समेत तमाम अफसर अपने परिवारों के साथ दीप जलाते नजर आए।एडीजी रमित शर्मा ने कहा “इस दीपोत्सव का मकसद प्रेम और सौहार्द का संदेश देना है। पुलिस परिवार के हर सदस्य ने मिलकर ये दीप जलाए हैं।”आतिशबाजी शुरू होते ही आसमान रंगों से भर गया। डीआईजी अजय कुमार साहनी ने कहा बरेली पुलिस हमेशा आपकी सेवा और सुरक्षा में तत्पर है। बरेली डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य ने भी सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *