ब्रेकिंग न्यूज़ भरतपुर राजस्थानएम डी न्यूज़ रिपोर्टर जितेंद्र आगरा मंडल ब्यूरो प्रमुख अग्नि पीडित गाडिया लुहार परिवारों का आर्थिक सहायता वितरणभरतपुर- जयपुर नेशनल हाइवे-21 स्थित गांव महुआ में छोटी दीपावली पर्व के दिन गाडिया लुहार बस्ती में हुई आगजनी से पीडित गाडिया लुहार परिवारों को समृद्व भारत अभियान के निदेशक सीताराम गुप्ता एवं गांव के लोगों ने भैयादूज पर्व पर आर्थिक सहायता प्रदान की। संस्था के प्रदेश प्रभारी पुनीत गुप्ता ने बताया कि संस्था के निदेशक सीताराम गुप्ता के द्वारा अग्नि पीडित गाडिया लुहार परिवारों को आर्थिक सहायता दी गई। इसी प्रकार सरपचं मंगतूराम एवं भाजपा नेता रज्जन महुआ ने अनाज व वर्तन आदि दिए। ग्राम पंचायत महुआ के सरपचं मंगतूराम एवं भाजपा नेता रज्जन सिंह महुआ ने बताया कि छोटी दीपावली पर्व के दिन गांव महुआ की गाडिया लुहार बस्ती में आगजनी हो गई,ग्रामीणों ने करीब 3 घन्टे में आग पर काबू पाया,आगजनी से गाडिया लुहार पप्पूराम पुत्र कन्हैयालाल,शंकरलाल पुत्र रामसिहं एवं राजूलाल पुत्र रमेशचन्द के त्रिपालनुमा घर जल कर स्वाहा हो गए,आग से सभी का घरेलू सामान,अनाज,त्रिपाल,बिस्तर,नगदी,कपडा,गाडिया आदि जल गए। पीडित परिवारों की मदद वास्ते समृद्व भारत अभियान के निदेशक सीताराम गुप्ता,प्रदेश प्रभारी पुनीत गुप्ता और उनकी टीम से सम्पर्क करते हुए मदद कराने का आग्रह किया गया,जिन्होने आर्थिक मदद स्वीकृत की और भैयादूज पर्व के दिन संस्था के प्रदेश प्रभारी पुनीत गुप्ता व फील्ड अधिकारी विष्णु मित्तल पीडित परिवारों से मिले और सभी पीडित परिवारों को त्रिपाल,कपडा,गर्म जर्सी,कम्बल,चादर,नगदी आदि दिया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *