लखनऊ।
पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन आकाश पटेल ने थाना राजातालाब का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेख, शस्त्रागार, मेस, बैरक एवं महिला हेल्प डेस्क आदि का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने अभिलेखों के समुचित रख-रखाव, अद्यावधिकरण, थाना परिसर की स्वच्छता व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा लंबित प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने मुकदमों से संबंधित वाहनों के शीघ्र निस्तारण तथा थाना परिसर को स्वच्छ और उच्चकोटि का बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

भैया दूज पर्व को शांति और सुरक्षा के माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से डीसीपी आकाश पटेल ने कस्बा राजातालाब क्षेत्र में पैदल गश्त भी की।
गश्त के दौरान उन्होंने बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा सड़क किनारे किए गए अतिक्रमणों को हटाने के निर्देश दिए।

साथ ही दुकानदारों को CCTV कैमरे लगाने, यातायात नियमों का पालन करने और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने के लिए प्रेरित किया गया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed