भाई दूज पर कुंवरगांव में गूंजा प्रेम का संदेश, बहनों ने तिलक कर मनाया पर्व।

रिपोर्टर
प्रदीप पाण्डेय
बदायूं

बदायूं ,कुंवरगांव नगर भाई-बहन के स्नेह, प्रेम और विश्वास का प्रतीक पर्व भाई दूज पूरे नगर एवं आस पास के क्षेत्रों में हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शिया रस्तोगी ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर आरती उतारी और उनके दीर्घायु व मंगलमय जीवन की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर प्रेम और आभार व्यक्त किया।

सुबह से ही घर-घर में त्योहार का उल्लास देखने को मिला। बहनों ने पूजा की थाल सजाई और भाइयों के स्वागत की पूरी तैयारी की। भाइयों ने भी बहनों को मिठाई और उपहार देकर उनके प्रति स्नेह प्रकट किया। बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और सफलता के लिए भगवान से प्रार्थना करती नजर आईं।

शिया रस्तोगी ने बताया कि भाई दूज का पर्व भाई-बहन के रिश्ते की मजबूती और आपसी प्रेम को और गहराई देता है। यह पर्व सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि विश्वास, सम्मान और समर्पण का प्रतीक है।

कुंवरगांव नगर में दिनभर भाई दूज की रौनक छाई रही। मिठाई की दुकानों पर भीड़ लगी रही और बाजारों में चहल-पहल देखने को मिली। महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी नजर आईं और बच्चे उत्साह से त्योहार का आनंद लेते दिखाई दिए।

भाई दूज का यह पर्व नगर कुंवरगांव में पूरे स्नेह और पारिवारिक एकता के साथ मनाया गया, जहां हर घर से भाई-बहन के अटूट रिश्ते की खुशबू बिखरती नजर आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *