बाराबंकी उत्तर प्रदेश से बड़ी राजनीतिक खबर

बाराबंकी। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कड़ा कदम उठाते हुए शमसुद्दीन राईन, जो वर्तमान में लखनऊ और कानपुर मंडल के प्रभारी थे एवं जिला झांसी के निवासी हैं, को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

सूत्रों के अनुसार, शमसुद्दीन राईन पर अनुशासनहीनता अपनाने और पार्टी में गुटबाजी फैलाने के आरोप थे। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें कई बार चेतावनी दी थी, लेकिन उनके व्यवहार और कार्यशैली में कोई सुधार नहीं आया। अंततः पार्टी ने संगठन हित में उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।

बहुजन समाज पार्टी अपने कड़े अनुशासन और कठोर संगठनात्मक नियमों के लिए जानी जाती है। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि अनुशासन और एकता ही बसपा की असली ताकत है।

9 अक्टूबर को लखनऊ स्थित रमाबाई अंबेडकर पार्क में मान्यवर कांशीराम जी की जयंती के अवसर पर बसपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ी थी। लगभग 30 लाख कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने विपक्षी दलों को चौंका दिया और यह साबित किया कि बसपा का जनाधार आज भी मजबूत है।

रिपोर्टर – रामानंद सागर

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed