बदायूं पुलिस की बड़ी कार्रवाई तीन शातिर गौ कश गिरफ्तार।

रिपोर्टर
प्रदीप पाण्डेय
बदायूं

बदायूं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में एसओजी सिविल लाइंस और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन वंचित गौ कश को मुठभेड़ के दौरान आईटीआई कॉलेज के पीछे जंगल से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीनों आरोपी मुजाहिद, शाहरुख उर्फ हसनैन, और असलम सभी निवासी दुर्गाईया थाना कुंवर गांव घायल हुए हैं।

अभियुक्तों के कब्जे से तीन तमंचे कारतूस और गौकशी के उपकरण बरामद हुए हैं ।पूछताछ में आरोपियों ने बी आर बी स्कूल के पीछे गौ वध करने की बात कबूल की, मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ है।

सभी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पकड़े गए आरोपी कई मामलों में गौ वध गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट के तहत वांछित है।
एस एस पी ने टीम को सराहना पुरस्कार की घोषणा की है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed