बाराबंकी :जिले की तहसील रामनगर के अंतर्गत ग्राम पंचायत लहडरा में राकेश पुत्र जियालाल उम्र लगभग 45 वर्ष की दोपहर में करंट लगने से मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना रामनगर के ग्राम पंचायत लहडरा निवासी राकेश पुत्र जियालाल नामक युवक अपने नल पर पानी भरने हेतु गया था तभी विद्युत पोल के पास लग गया।टुल्लू पंप में करंट उतरने से हुआ उसी के संपर्क में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई ।

मृतक के तीन बच्चों के ऊपर से आप का साया उठ गया फूलमती नामक पुत्री उम्र लगभग 18 वर्ष बड़ा बेटा अमरचंद उम्र लगभग 16 वर्ष छोटा बेटा करमचंद उम्र लगभग 12 वर्ष एवं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। थाना रामनगर पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बाराबंकी भेज दिया गया है।

मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या
तेज बहादुर शर्मा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *