रामपुर।आज पूर्व विधायक अफरोज अली खां हम एकता मंच के कार्यालय पर पहुंचे और राष्ट्रीय अध्यक्ष शादाब शफ़ीक़ ख़ां से मुलाक़ात कर उनका हाल चाल पूछा। मालूम हो कि शादाब शफ़ीक़ ख़ां ने पित्ते का आपरेशन कराया है। जिसके बाद तमाम हमदर्दों और साथियों का उनसे मुलाकात का सिलसिला जारी है। अफरोज अली खां ने कहा कि शादाब शफ़ीक़ ख़ां के नेतृत्व में हम एकता मंच जनहित के कार्यों को बखूबी अंजाम दे रहा है जिसकी सभी को सराहना करनी चाहिए हमारी टीम के सभी साथी जनहित के कार्यों में हम एकता मंच के साथ हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष शादाब शफ़ीक़ ख़ां ने अफरोज अली खां का स्वागत किया और उनकी टीम को धन्यवाद दिया। उन्होंने सभी को दीपावली और भैया दूज की बधाई भी दी। राष्ट्रीय महासचिव मास्टर फ़िरोज खान ने कहा कि पूर्व विधायक अफरोज अली खां बहुत ही हमदर्द, ईमानदार और मिलनसार व्यक्ति हैं और सभी के सुख दुख में शामिल रहते हैं मैं हम एकता मंच की पूरी टीम की ओर से उनका स्वागत करता हूं और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष की ख़ैर ओ आफियत के लिए आने पर धन्यवाद देता हूं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रेहान ख़ां एडवोकेट, मौहम्मद नाज़िम नगर अध्यक्ष नादिर ख़ां बबलू,नोमान ख़ां,अकरम सुल्तान खां, परवेज ख़ां, मसरूर मियां अकरम, मौहम्मद रेहान एडवोकेट, इक़बाल ख़ां, मास्टर ज़ुबैर ख़ां, प्रमोद कुमार, मुनीर ख़ां,महरबान अली, समीर ख़ां आदि मौजूद रहे ।
सहायक ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रामपुर से स्पेशल रिपोर्ट एम डी न्यूज़ के साथ
