बाराबंकी (रामनगर):
जिले की तहसील रामनगर के अंतर्गत ग्राम पंचायत लहडरा में उस समय कोहराम मच गया जब राकेश (45 वर्ष), पुत्र जियालाल की करंट लगने से मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राकेश दोपहर के समय अपने नाले पर पानी भरने के लिए गया था। इसी दौरान विद्युत पोल के पास लगाए गए टुल्लू पंप में करंट उतर गया, जिससे राकेश उसके संपर्क में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
मृतक अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गया है — बड़ी बेटी फूलमती (18 वर्ष), बेटा अमरचंद (16 वर्ष) और छोटा बेटा करमचंद (12 वर्ष)। पिता की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना पाकर थाना रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाराबंकी भेज दिया।
रिपोर्ट — तेज बहादुर शर्मा, मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या
