ब्यूरो चीफ सुजीत कुमार, कानपुर नगर

कानपुर नगर। गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र मैथानी जी ने आज आगामी छठ पूजा महोत्सव से पूर्व विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान विधायक मैथानी जी ने कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर संस्कृति, परंपरा और आस्था के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है। छठी मैया का पूजन, जो प्रकृति, सूर्य देवता और मातृशक्ति की आराधना का प्रतीक है, हमारी सांस्कृतिक धरोहर को समृद्ध करता है।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी छठी मैया का पूजन आयोजन मेरी विधानसभा में होता है, जिसमें लाखों श्रद्धालु श्रद्धा और भक्ति के साथ भाग लेते हैं। विधायक जी ने कहा — “छठी मैया के भक्त होने के नाते मैं महीनों पहले से ही घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा और सौंदर्यीकरण का कार्य करवाता हूं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।”

विधायक मैथानी ने विशेष रूप से कहा कि अर्मापुर क्षेत्र स्थित बड़ी नहर घाट पर प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु सूर्य देवता को अर्घ्य अर्पित करते हैं। यह स्थल अब केवल एक धार्मिक केंद्र नहीं रहा, बल्कि एक भव्य सांस्कृतिक आयोजन स्थल के रूप में विकसित हो चुका है।

इस अवसर पर भूमि पूजन और तैयारियों के कार्यप्रारंभ के दौरान पार्षद नीरज कुरील, धर्म दूबे, विकास, अजय शुक्ला, अमित त्रिपाठी, मोहित बाजपेयी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *