ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या
रिपोर्ट – आशुतोष पाण्डेय


जिलाधिकारी और एसएसपी ने आज परिक्रमा पथ का निरीक्षण किया और रास्ते में आ रही दुश्वारियों को जल्द दूर करने के निर्देश दिए।

बताया गया कि परिक्रमा मार्ग का निर्माण कार्य इन दिनों तेजी से चल रहा है ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।

महत्वपूर्ण तिथियां —

  • 14 कोसी परिक्रमा: 29 अक्टूबर सुबह 4:51 बजे प्रारंभ होगी और 30 अक्टूबर शाम 4:40 बजे समाप्त होगी।
  • पंचकोसी परिक्रमा: 31 अक्टूबर सुबह 4:04 बजे प्रारंभ होकर 1 नवंबर रात्रि 2:57 बजे समाप्त होगी।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, अक्षय नवमी के दिन 14 कोसी परिक्रमा और देवोत्थानी एकादशी के दिन पंचकोसी परिक्रमा की जाती है।

प्रशासन ने अपील की है कि श्रद्धालु परिक्रमा के दौरान निर्धारित मार्ग और सुरक्षा नियमों का पालन करें ताकि आयोजन शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *