सरगुजा। लखनपुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे क्षेत्रवासियों में भय और आक्रोश दोनों का माहौल है। ताजा मामला ग्राम पंचायत केवरा का है, जहां अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

मकान मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज
जानकारी के अनुसार, ग्राम केवरा निवासी रामसराये पिता भागीरथी के मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने घर में रखे 10,000 रुपये नकद, सोने के टॉप, चांदी के जेवर और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिए। घटना उस समय हुई जब मकान मालिक अपने घर पर मौजूद नहीं थे।

पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 331(4) और 305(a) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्थानीयों में रोष
लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस को गश्त बढ़ाकर चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में कितनी जल्द अपराधियों को पकड़ पाती है।

रिपोर्ट – देवेंद्र मरकाम, ब्यूरो चीफ सरगुजा

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *