*भाजपा शासन काल में महापुरुषों की प्रतिमा हटाकर अपना नाम रोशन करना-पारूल त्रिपाठी जिला महासचिव कांग्रेस कन्नौज* छिबरामऊ कन्नौज से वाइस ब्यूरो चीफ अखिलेश राजपूत की रिपोर्ट कुछ पुरानी तस्वीर पश्चिमी बाईपास गांधी प्रतिमा की-नगर छिबरामऊ में पश्चिमी बाई पास पर लगभग 40वर्ष पूर्व जिलाधिकारी रमेश नारायण त्रिवेदी जी (पूर्व जनपद फर्रुखाबाद) के करकमलों द्वारा अनावरण किया गया, जो 2022 में हाई वे बनने के कारण आवास विकास कॉलोनी छिबरामऊ, में उस समय के चेयरमैन राजीव दुबे द्वारा स्थानांतरित की गई, जिसका कारण जगह न होना बताया गया था, उस समय भी नगर के सम्मानित नागरिकों ने विरोध किया था, लेकिन कल 29अक्टूबर 25 को पश्चिमी बाई पास पर उत्तर प्रदेश के पूर्व सहकारिता मन्त्री रहे स्वर्गीय राम प्रकाश त्रिपाठी जी की मूर्ति को स्थापित किया गया, क्या वहाँ पर पुनः राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा नहीं लगाई जा सकती थी, विश्व के महान हस्तियों में गिने जाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का इतना अपमान सहन किया जा सकता, भाजपा शासन में यही हो रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed