**सैदाबाद |* उतराव थाना क्षेत्र के मोतिहा गांव में एक युवक घायल और अचेत अवस्था में मिला सुचना मिलने पर पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने उसे मोतिहा सड़क पर देखा उन्होंने तत्काल सूचना पुलिस को दी सूचना मिलने पर पुलिस एंबुलेंस बुलाकर घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया युवक की पहचान सदरेपुर निवासी के रूप में हुई है जो कि अपने बहन के घर रहता है बताया जा रहा है कि वह रात में बसगीत गांव में रोशनी देखने गया था आरोप है कि कुछ अज्ञात लोगों ने उसे मोतिहा गांव में लें जाकर बेहर्मीय से मारा पीटा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया युवक की हालत नाज़ुक बताई जा रही है युवक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है उतराव पुलिस मौके की जांच कर रही है।

*MD News रिपोर्टर -* अनुज कुमार

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *