बहुआयामी समाचार से नागेन्द्र प्रजापति ब्यूरो चीफ प्रयागराज की खास खबर

प्रयागराज एसओजी यमुनानगर जोन व थाना कोरांव की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना कोरांव क्षेत्रान्तर्गत एक लड़के पर धारदार हथियार से हमला करने के अभियोग से संबंधित 25,000/- रूपये के इनामियां 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार तथा निशांदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 चाकू व 01 मोटरसाइकिल बरामद


एसओजी यमुनानगर जोन व थाना कोरांव की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-275/25 धारा-126(2)/118(1)/109/351(2) बीएनएस से सम्बन्धित 25,000/- रूपये के इनामियां प्रकाश में आये 02 वांछित अभियुक्त 1. अशोक कुमार मिश्रा पुत्र राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा निवासी भरारी ऊंचडीह थाना मेजा जनपद प्रयागराज 2. दीपांशु तिवारी पुत्र बद्री विशाल तिवारी निवासी ग्राम पनासा थाना करछना जनपद प्रयागराज हालपता डटवा मंदिर के सामने वार्ड संख्या 39 छोटा गोंडा गोंविंदपुर रोड गोदिया थाना गोंदिया जनपद गोंदिया महाराष्ट्र को आज दिनांक-30.10.2025 को थाना कोरांव क्षेत्रान्तर्गत कोरांव माण्डा रोड दोहथा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया तथा निशांदेही पर घटना कारित करने में प्रयुक्त 01 चाकू तथा 01 मोटरसाइकिल पैसन प्रो काला नीला रंग बरामद किया गया । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।

घटना का संक्षिप्त विवरण-
वादी सूर्यनारायण शुक्ल पुत्र रामनरेश शुक्ल निवासी ग्राम भलुहा थाना कोरांव जनपद प्रयागराज द्वारा थाना स्थानीय पर दी गई तहरीरी सूचना बाबत मेरे पौत्र संस्कार शुक्ल पुत्र विनय कुमार शुक्ल को विपक्षीगण मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोपाल विद्यालय इण्टर कालेज कोरांव से साइकिल से आते समय रास्ते में रोककर चाकू से हमला करके घायल कर देने तथा अशोक कुमार मिश्रा पुत्र राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा निवासी भरारी ऊचडीह थाना मेजा जनपद प्रयागराज द्वारा पूर्व में हमारे लड़के व पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 275/25 धारा 126(2)/118(1)/109/351(2) बीएनएस बनाम 1. मोटर साइकिल सवार दो व्यक्ति नाम पता अज्ञात 2. अशोक मिश्रा पुत्र राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा(बाइस्तवाह) उपरोक्त के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था ।
उक्त घटना के पश्चात घटना के अनावरण के क्रम में सीसीटीवी फुटेज की जांच से 02 संदिग्ध व्यक्ति (जो पैशन प्रो मोटरसाइकिल पर जाते हुए दिख रहे थे) प्रकाश में आये ।
घटना का अनावरण करने के लिए घटना वाले दिन से ही एसओजी यमुनानगर जोन व थाना कोरांव की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सम्बन्धित अभियुक्तगण की लगातार तलाश की जा रही थी ।
जिसके क्रम में आज दिनांक-30.10.2025 को मुकदमा उपरोक्त के प्रकाश में आये 02 वांछित अभियुक्त 1. अशोक कुमार मिश्रा 2. दीपांशु तिवारी उपरोक्त को थाना क्षेत्र कोरांव से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगण की निशांदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 चाकू तथा 01 अदद मोटर साइकिल पैसन प्रो काला नीला रंग बरामद किया गया तथा उक्त बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 4/25 A. ACT की बढ़ोत्तरी की गयी है ।

पूछताछ का विवरण-
गिरफ्तार अभियुक्तों अशोक कुमार उपरोक्त व दीपांशु तिवारी उपरोक्त ने पूछताछ पर बताया कि अशोक कुमार की दुश्मनी घायल के पिता विनय शुक्ला पुत्र सुर्यनारायण शुक्ला निवासी ग्राम भलुआ थाना कोरांव जनपद प्रयागराज से थी, जो अंधेरी वेस्ट महाराष्ट्र मे रहकर प्राईवेट नौकरी करते थे तथा मेरे घर आना जाना था । उसी बीच अशोक कुमार की पत्नी व लडकी से घायल के पिता के संबंध हो गये थे, जानकारी होने पर मैने(अशोक कुमार ने) इस संबंध में थाना पालघर महाराष्ट्र में मुकदमा पंजीकृत कराया था । फिर उसके बाद हम दोनों ने मिलकर विनय को गांव मे आकर जान से मारने की योजना बनायी और घटना के दिन से 03 दिन पहले अपने गांव आये मोटरसाईकिल व चाकू की व्यवस्था की परन्तु जानकारी करने पर पता चला कि विनय शुक्ला गांव नही आया है । तब हम दोनो ने बदले की भावना से उसके लडके संस्कार शुक्ला पर हमले की योजना बनायी और घटना वाले दिन हम दोनो संस्कार शुक्ला पर चाकू से हमला कर भाग गये थे ।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

  1. अशोक कुमार मिश्रा पुत्र राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा निवासी भरारी ऊचडीह थाना मेजा जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 42 वर्ष ।
  2. दीपांशु तिवारी पुत्र बद्री विशाल तिवारी निवासी ग्राम पनासा थाना करछना प्रयागराज, हालपता डटवा मंदिर के सामने वार्ड संख्या 39 छोटा गोंडा गोंविंदपुर रोड गोदिया थाना गोंदिया जिला गोंदिया महाराष्ट्र, उम्र करीब 20 वर्ष ।

बरामदगी का विवरण-
घटना में प्रयुक्त 01 चाकू तथा 01 मोटरसाइकिल पैसन प्रो काला नीला रंग

सम्बन्धित अभियोग का विवरणः-
मु0अ0सं0 275/25 धारा 126(2)/118(1)/109/351(2) बीएनएस व बढ़ोत्तरी 4/25 A. ACT थाना कोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज ।

अभियुक्त दीपांशु तिवारी उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0-83/25 धारा 115(2)/ 118(1)/ 191(2)/ 324(2)/ 333/ 351(3)/ 352 बीएनएस थाना माण्डा कमिश्नरेट प्रयागराज ।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
थाना कोरांव पुलिस टीम-

  1. प्र0नि0 राकेश कुमार वर्मा
  2. उ0नि0 कृष्ण कुमार
  3. उ0नि0 गुलाब सिंह
  4. उ0नि0 सेवालाल
  5. उ0नि0 आशीष कुमार यादव
  6. उ0नि0 अश्वनी यादव
  7. उ0नि0 शशि प्रकाश यादव
  8. म0उ0नि0 कृष्णा सोनी
  9. हे0का0 चन्द्रकान्त सिंह सेंगर
  10. का0 धीरज पटेल
    एसओजी यमुनानगर जोन टीम-
  11. उ0 नि0 नवीन कुमार सिंह (प्रभारी)
  12. का0 रंजीत यादव
  13. का0 दीपक सिंह
  14. का0 सिद्धेश्वर पाण्डेय
  15. का0 लकी यादव
  16. का0 अजय सिंह
  17. का0 शशिकांत यादव
  18. का0 मनोज कुमार यादव
    सर्विलांस सेल यमुनानगर जोन टीम-
  19. उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव (प्रभारी)
  20. का0 रवि यादव
    3. का0 अजय सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *