थाना जंसा पुलिस द्वारा अपहरण से संबंधित पंजीकृत अभियोग में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

जंसा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर परमपुर अण्डरपास के पास से थाना जंसा पुलिस द्वारा अपहरण के संबंध में पंजीकृत मु0अ0सं0 212/2025 धारा 137(2), 87 बीएनएस में वांछित अभियुक्त शिव कुमार मिश्रा पुत्र जयप्रकाश मिश्रा, निवासी ग्राम कतवारूपुर, थाना जंसा, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 19 वर्ष को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

को अपहृता को पूर्व में बरामद किया जा चुका है।

थाना जंसा पर अपहृता की माता द्वारा लिखित सूचना दी गई थी कि अभियुक्त उपरोक्त ने उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जंसा पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अपहृता एवं अभियुक्त की तलाश की जा रही थी, जिसमें आज अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया है।

मुन्ताज अली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *